हजारीबाग में दीवार गिरने से एक मासूम की मौत

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Child Death : हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के इंद्रा पंचायत में एक 10 साल के बच्चे की मौत (Child Death) दीवार गिरने से नीचे दबकर हुई। जबकि दो अन्य बच्चियां घायल हो गयी है।

मृतक बच्चे का नाम अर्जुन रजवार (Arjun Rajwar) है। वह बड़का बसाडीह गांव का रहने वाला है। घायल दोनों बच्ची का दायां पैर टूट गया है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

मल जानकारी के अनुसार मंगलवार को

बड़का बसाडीह में दीवार के सामने एक बच्चा अंकुश रजवार और दो बच्ची जानी कुमारी और जानवी कुमारी खेल रही थी।

इस दौरान अचानक दीवार गिर गयी, जिससे सभी बच्चे वहीं दब गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण व मृत बच्चे के परिजन वहां पहुचे और सभी को बाहर निकाला। तब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल थे।

आनन फानन में सभी को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इधर दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, झामुमो नेता नीलकंठ महतो, विष्णु महतो, ओम सिन्हा, बद्री साव, गंगेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंचे।

Share This Article