HomeUncategorizedONGC की मुंबई हाई से तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने दो परियोजनाएं...

ONGC की मुंबई हाई से तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने दो परियोजनाएं शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने तेल क्षेत्र मुंबई हाई फील्ड्स से अतिरिक्त 75 लाख टन तेल उत्पादन और एक अरब घन मीटर (बीसीएम) गैस उत्पादन के लिए 6,000 करोड़ रुपए की लागत से दो परियोजनाएं शुरू की हैं।

ओएनजीसी ने कहा कि मुंबई हाई साउथ रिडेवलपमेंट फेज-4 के हिस्से के रूप में 3,740 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक 8- लेग्ड वॉटर इंजेक्शन कम लिविंग क्वार्टर मंच बनाया गया है जबकि 2,292.46 करोड़ रुपए की लागत से मुंबई हाई में क्लस्टर-8 मार्जिनल फील्ड डेवलपमेंट परियोजना पूरी की गई।

इस बयान के मुताबिक इन दोनों परियोजनाओं से 75 लाख टन तेल और एक अरब घन मीटर गैस का अतिरिक्त उत्पादन होगा।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में पश्चिमी तट पर स्थित इन परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। बयान के मुताबिक इन दोनों परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पुरी ने ओएनजीसी दल की सराहना की है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...