बिहार में ऑपेरशन कमल, विधायक-मंत्रियों को 4 माह चुप रहने का फरमान

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनने के साथ ही महागठबंधन लगातार हमलावर है। महागठबंधन ने कहा है कि एनडीए की सरकार जनादेश का गला घोंटकर बनायी गई है। इसी से नाराज महागठबंधन ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भी जाना मुनासिब नहीं समझा।

राजद सांसद मनोज झा ने कहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ने अपने मंत्रियों और विधायकों को चार महीनें तक चुप रहने को कहा है। शायद उन्हें अपनी गलतियों का अंदाजा हो गया है।

इसका खुलासा गुरुवार को की गई मनोज झा के ट्वीट से हो जाता है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है मध्यप्रदेश/कर्नाटक से विलग @BJP4India का बिहार में ‘ऑपरेशन कमल’ कुछ अलग चलाया जा रहा।

विश्व की सबसे ‘विशाल’ पार्टी ने अपने मंत्रियों/विधायकों से चार महीने चुप चाप रहने को कहा है।शायद ये बात उन्हें भी समझ आ रही होगी जिन्हें ‘अस्थायी’ तौर पर कुर्सी मिली है!

Share This Article