HomeUncategorizedऑपरेशन कावेरी : सूडान से निकाले गए 1191 भारतीयों में से 117...

ऑपरेशन कावेरी : सूडान से निकाले गए 1191 भारतीयों में से 117 को क्वारंटाइन में रखा गया, जानिए वजह

Published on

spot_img

नई दिल्ली : ऑपरेशन कावेरी (Operation Cauvery) के तहत सूडान से भारत (Sudan to India) लाए गए लोगों में 117 को क्वारंटाइन किया गया है, क्योंकि उन्हें ‘येलो फीवर’ (‘Yellow Fever’) का टीका नहीं लगाया गया है।

इन यात्रियों में अगर बीमारी का कोई लक्षण नहीं उभरा, तो सात दिनों बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। भारतीयों की निकासी में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) भी विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

ऑपरेशन कावेरी : सूडान से निकाले गए 1191 भारतीयों में से 117 को क्वारंटाइन में रखा गया, जानिए वजह-Operation Kaveri: Out of 1191 Indians evacuated from Sudan, 117 were kept in Quarantine, know the reason

शनिवार को करीब 600 भारतीयों की वतन वापसी

इधर, युद्धग्रस्त सूडान (War Torn Sudan) से शनिवार को दो अलग-अलग जत्थों में 596 और भारतीयों को स्वदेश लाया गया। पहले 231 भारतीयों को लेकर एक विमान नई दिल्ली पहुंचा।

हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद इन लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। उन्होंने ऑपरेशन कावेरी के तहत अपनी निकासी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर (Narendra Modi and Minister S Jaishankar) की प्रशंसा की।

ऑपरेशन कावेरी : सूडान से निकाले गए 1191 भारतीयों में से 117 को क्वारंटाइन में रखा गया, जानिए वजह-Operation Kaveri: Out of 1191 Indians evacuated from Sudan, 117 were kept in Quarantine, know the reason

अब तक 1725 भारतीय लौटे स्वदेश

इसके कुछ घंटे बाद 365 भारतीयों का एक और जत्था नई दिल्ली पहुंचा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,725 भारतीय सूडान से स्वदेश पहुंच चुके हैं।

शुक्रवार को विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने बताया था कि 2,100 भारतीय अब तक जेद्दा पहुंच चुके हैं। शनिवार को INS तेग 288 भारतीयों के 14वें जत्थे को लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दा रवाना हुआ।

ऑपरेशन कावेरी : सूडान से निकाले गए 1191 भारतीयों में से 117 को क्वारंटाइन में रखा गया, जानिए वजह-Operation Kaveri: Out of 1191 Indians evacuated from Sudan, 117 were kept in Quarantine, know the reason

सूडान में हालात बेकाबू

सूडान (Sudan) से नई दिल्ली पहुंचे एक भारतीय ने कहा कि संघर्ष के चलते वहां रहना मुश्किल हो गया है। खाने-पीने के सामान की वहां काफी किल्लत हो गई है।

इसके अलावा लगातार बमबारी हो रही है और Rocket दागे जा रहे हैं। वहां से निकलना भी खतरनाक है, क्योंकि वाहनों पर बम गिर सकता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...