Homeझारखंडझारखंड के इस बड़े हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर बेचा जा...

झारखंड के इस बड़े हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर बेचा जा रहा बाहर, दो वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार, डीएस ने कबूली सिलेंडर गायब होने की बात

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: कोरोना महामारी में एक ओर मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर जहां हाय-तौबा मचा है।

वहीं, दूसरी ओर झारखंड के एक बड़े अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी कर बाहर बेचे जाने का एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

जी हां, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी कर बाहर बेचने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल के दो वार्ड ब्वॉय को अरेस्ट कर लिया है।

वहीं, आउटसोर्स कंपनी एमजे सोलंकी के दो सुपरवाइजर को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा गया है।

इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा मंगलवार को थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। मामले की जांच जारी है।

BMC appoints 6 coordinating officers to maintain oxygen supply in Mumbai

डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ एके सिंह ने खुद अस्पताल से आॅक्सीजन सिलेंडर गायब होने की बात कबूल की है।

हॉस्पिटल में बेचे जा रहे बेड भी

इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें तो हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बेड भी बेचे जा रहे थे। गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीज को बेड खाली नहीं होने का हवाला दिया जाता था।

जबकि हॉस्पिटल में बेड खाली होते थे। यह भी बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल का ही रेगुलेटर 4000 से 5000 में बेचा जा रहा है।

लोग मजबूरी में इसे खरीद रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ एके सिंह ने सदर थाना में कांड संख्या 179/21 दर्ज करा दिया है।

क्या कहते हैं हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट

इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक ऑटो ड्राइवर ऑक्सीजन सिलेंडर हॉस्पिटल से लेकर बाहर गया और सप्लायर के पास उसे बेचने की बात कर रहा था।

डीआरडीओ ने दिल्ली सरकार को सौंपे 75 ऑक्सीजन सिलेंडर - drdo hands over 75  oxygen cylinders to delhi govt

ड्राइवर ने कहा कि बाहर बाजार में 8000 में एक सिलेंडर बिकता है। लेकिन मैं आपको 4000 में ही दे दूंगा।

तभी सप्लायर ने उस सिलेंडर को पहचान लिया। देखा कि सिलेंडर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का है।

उसने तत्काल डॉ. एके सिंह को फोन किया। इसके बाद इसकी सूचना लोहसिंघना पुलिस को दी गई और ऑटो चालक को सिलेंडर के साथ हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने का आंकड़ा तो स्पष्ट नहीं है।

क्योंकि बहुत सारे सिलेंडर आए हैं। फिर भी अंदाजन 20 से 30 बड़े सिलेंडर और 20-30 छोटे सिलेंडर गायब हैं। इधर, हॉस्पिटल सूत्र से जानकारी मिली है कि लगभग 200 सिलेंडर गायब हैं।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

तत्काल वार्ड बॉय गदोखर के रहने वाला सुरेंद्र यादव और नूरा के रहने वाला आशीष को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, आउट सोर्स सुपरवाइजर भीम और मनोज को पूछताछ के बाद इन शर्तों पर छोड़ा गया है कि जब भी जरूरत हो, वो थाना में उपस्थित होंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...