Latest Newsबिहारभाजपा और हम में तेज हुई जुबानीजंग, मंत्री नीरज ने कहा- 4...

भाजपा और हम में तेज हुई जुबानीजंग, मंत्री नीरज ने कहा- 4 विधायकों से ही नहीं चल रही सरकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) में जुबानी जंग तेज होती जा रही है

 इस बीच, हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान के सरकार गिराने की धमकी पर भाजपा के नेता और बिहार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने पलटवार करते हुए कहा कि केवल चार विधायकों से ही सरकार नहीं चल रही है, सबके समर्थन से राजग की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो हम के प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र भी मंत्री हैं, उनका भी ऐशो अराम समाप्त हो जाएगा।

बबलू मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दानिश रिजवान समझदार हैं। कोई अगर टीआरपी बढ़ाने के लिए कुछ बोलता है, तो क्या कहना। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि मांझी राजग के वरिष्ठ नेता हैं, बुजुर्ग हो गए हैं, उन्हें आराम करना चाहिए।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मांझी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अब अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देनी चाहिए। उनके पुत्र भी बिहार सरकार में मंत्री हैं।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि मांझी की सेवानिवृत्त वाली उम्र हो गई है अब घर में बैठकर राम नाम जपना चाहिए, तभी उनका बेड़ा पार लगेगा। उन्होंने कहा कि मांझी राजग के नेता हैं आगे भी रहेंगे। उनपर उम्र का असर हो गया है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जो राम का नाम नहीं लेते उन्हें नरक में जाना पड़ता है। भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि राजग एकजुट है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी भाजपा नेता बबलू ने मांझी को राजनीति से सन्यास लेने की सलाह दी थी। इसके बाद मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पलटवार करते हुए कहा था कि हम अपनी पार्टी के चार विधायक को हटा लें तो राजग को औकात मालूम पड़ जाएगी।

जो अभी मंत्री बने बैठे हैं सब सड़क पर राम नाम जपने लगेंगे।

रिजवान ने कहा कि नीरज बबलू को कुछ बोलने से पहले उम्र का ख्याल रखना चहिए कि वह किसके बारे में क्या बोल रहे हैं ?

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...