Homeझारखंडपाकिस्तान ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर फिर की गोलाबारी, भारतीय...

पाकिस्तान ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर फिर की गोलाबारी, भारतीय जवान भी दे रहे मुंहतोड़ जवाब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पुंछ: पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे कस्बा, किरनी और शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सैनिक लगातार इन तीन सेक्टरों में गोलाबारी कर रहे हैं।

भारतीय जवान भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय सेना ने कहा कि यह सब आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से किया जाता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह गोलाबारी का सिलसिला शुरू किया। इस बार पाकिस्तानी सैनिकों ने इन तीनों सेक्टर में सीधा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है।

भारतीय जवानों ने जब इस गोलाबारी का जवाब देना शुरू किया तो पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी रोक दी गई। अभी भी रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही है।

भारतीय सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग तीन दिनों से पाकिस्तान इन तीनों सेक्टर में लगातार गोलाबारी कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं और पाकिस्तानी सैनिक उनकी मदद के लिए ही यह गोलाबारी कर रहे है।

यह देखते हुए भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है और इन इलाकों में चौकसी भी बढ़ा दी गई है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...