HomeझारखंडPTR के साउथ डिविजन में देखा गया एक टाइगर, जंगली भैंसा को...

PTR के साउथ डिविजन में देखा गया एक टाइगर, जंगली भैंसा को बनाया शिकार

Published on

spot_img

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के साउथ डिविजन (South Division) में एक बाघ देखे जाने की पुष्टि हुई है। PTR के उपनिदेशक कुमार आशीष (Kumar Ashish) ने मंगलवार को बताया कि जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है।

बाघ ने एक जंगली भैंसा को अपना शिकार बनाया था। जिस स्थान पर जंगली भैंसा का शिकार किया गया था, उस स्थान के अगल-बगल कई स्थानों पर वन विभाग के द्वारा ट्रैप कैमरा लगाया गया। सोमवार देर रात जब बाघ विचरण करते हुए वहां पहुंचा तो ट्रैप कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हुई है।

मार्च के महीने में पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ दिखा

दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व में पिछले 20 अक्टूबर से बाघ की चहलकदमी की सूचना मिल रही थी। इस दौरान बाल के बाल, मल और पगमार्ग एकत्रित किए गए थे।

इसके बाद वन विभाग द्वारा लगातार बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद करने का प्रयास किया जा रहा था। कुमार आशीष ने बताया कि बाघ पर लगातार निगरानी रखने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ ने अबतक कुछ पालतु पशुओं का शिकार भी किया है।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मार्च के महीने में पलामू टाइगर रिजर्व (Palamu Tiger Reserve) में बाघ दिखा था। करीब 10 दिनों तक पीटीआर में रहने के बाद बाघ अचानक से गायब हो गया था। संभावना व्यक्त की जा रही कि बाघ छतीसगढ़ की ओर से आया है। बाघ पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...