पलामू सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को वैश्विक महामारी कोविड़-19 के रोक-थाम व बचाव कार्यो काे लेकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

सिविल सर्जन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीकाकरण केंद्र पर पाया कि दो स्तर पर एएनएम टीका दे रही थीं। टीकाकरण कार्य का डाटा संधारण मोबाइल से किया जा रहा था।

दोपहर 12 बजे तक 18 वर्ष से अधिक वाले 106 व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 13 लाभार्थियों को दिया दिया जा चुका था।

यह निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध काफी कम था। इसके बाद कोरोना जांच केंद्रों का जायजा लिया। तीन जगहों पर कोरोना की जांच हो रही थी।

दोपहर 12 बजे तक कुल 99 लोगों की जांच हुई थी इसमें एक भी संक्रमित नहीं मिले थे।

जांच कार्य की प्रगति संतोषजनक नही रहने के कारण कार्य में गति लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने जांच के लिए आने वाले लाभार्थियों को शारीरिक दूरी का कराने के लिए दो कर्मियों की तैनाती करने ही हिदायत दी।

सिविल सर्जन ने कहा कि जब वे कोविड़ केयर वार्ड में पहुंचे तो वहां 10 बेड़ का कोविड़ केयर वार्ड क्रियाशील पाया गया। यह 5-5 बेड़ का दो कमरा मे स्थपित है।

एक कमरा में 5 बेड के साथ दो आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध था।

इस बीच प्रसव गृह का निरीक्षण में पाया कि रानी देवी नामक महिला सुबह प्रसव हुआ है।

बच्चा-जच्चा दोनो स्वस्थ हैं। प्रसव गृह में प्रसव के लिए धारित पंजी का अवलोकन किया गया। पंजी के सभी कालम खाली पाए गए।

इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जाहिर की।

विश्रामपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अविलंब प्रसव गृह का पंजी को नियमित रूप से जांच करने और प्रसव गृह में बेहतर ढंग से साफ-सफाई का निर्देश दिया।

मौके पर स्वास्थ्य प्रशिक्षक अतुल कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

Share This Article