जमीन विवाद में मारपीट, 8 साल बाद हुई बाप-बेटे की गिरफ़्तारी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fight Over Land Dispute : पलामू जिले की तरहसी थाना पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट (Fight Over Land Dispute) के आरोपित पिता-पुत्र को 8 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों वर्ष 2016 से फरार चल रहे थे।

उनकी पहचान 75 वर्षीय पूरन यादव और 43 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। दोनों मंझौली के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सदर कोर्ट पलामू (Sadar Court Palamu) से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

थाना प्रभारी नीरज कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक मनिंद्र कुमार शर्मा ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को दोनों पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मंझौली गांव के जगनारायण यादव (Jaganarayan Yadav) ने कांड संख्या 57/16 धारा 341, 323, 324, 307, 379, 504, 506/34 भादवि के तहत 24 अक्टूबर, 2016 को प्राथमिक की दर्ज को कराई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

Share This Article