Latest Newsक्राइमझारखंड में यहां दिनदहाड़े घर में घुसकर सात साल की मासूम बच्ची...

झारखंड में यहां दिनदहाड़े घर में घुसकर सात साल की मासूम बच्ची के साथ 35 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: सात साल की एक बच्ची के साथ दिन के उजाले में उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किये जाने का हैवानियत भरा मामला सामने आया है।

इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला 35 साल का महेन्द्र पासवान नामक उसका पड़ोसी ही है।

दुष्कर्म पीडि़ता बड़ी बहन के चिखने-चिल्लाने पर चार साल की छोटी बहन दौड़कर खेत में काम कर रहे अपने मां-बाप के पास पहुंची और रोते हुए उन्हें घटना की जानकारी दी।

इसके बाद मां-बाप भागकर घर पहुंचे तो आरोपी महेन्द्र पासवान उन्हें देखकर भाग गया।

मामले में पीड़िता के बयान पर आरोपी महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया।

क्या है मामला

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हुसैनाबाद के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक दंपती घर में दो बेटियों को छोड़कर फसल काटने अपने खेत में गए हुए थे।

इसी दौरान महेंद्र पासवान उनके घर में घुसा और सात साल की उनकी बेटी से गलत हरकत करने लगा।

उसके रोने-चिल्लाने पर उनकी 4 साल की दूसरी बेटी भागते हुए खेत में माता-पिता के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। माता.पिता भागते हुए घर पहुंचे तो उन्हें देखकर महेंद्र भाग निकला।

इसके बाद पीड़िता को लेकर माता.पिता हुसैनाबाद महिला थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

महिला थानेदार फिरदौस नाज पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...