Homeझारखंडतालाब में डूबने से पलामू में दो सगी बहनों की मौत

तालाब में डूबने से पलामू में दो सगी बहनों की मौत

Published on

spot_img
spot_img

पलामू; पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव की दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत (Death by Drowning) हो गई है।

बताया जाता है कि नोडिया बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर के रहने वाले रमेश सिंह की बेटी लवली कुमारी (12) और आरुषि कुमारी (नौ) रविवार की देर शाम जंगल में खुखड़ी चुनने गई थी।

इसी क्रम में दोनों तालाब में नहाने लगी थी। तालाब में नहाने के क्रम में दोनों डूब गईं, जिससे दोनों की मौत (Death) हो गई। देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की था।

दोनों बच्चियों की डूबकर मौत हुई

रविवार की रात दोनों का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ। परिजन और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला था।

रमेश सिंह का किराना दुकान है, रमेश सिंह जैसे ही दुकान पर पहुंचे उनकी दोनों बेटियां जंगल के तरफ निकल गई थी। वापस नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण दोनों को खोजने जंगल के तरफ गए।

तालाब के पास कपड़ा को देखने के बाद परिजनों को पूरे मामले में शक हुआ। परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब की तलाशी लेनी शुरू की इसके बाद दोनों बच्चियों का शव (Dead Body) बरामद हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भेज दिया है। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चियों की डूबकर मौत हुई है। मामले में छानबीन की जा रही है।

Latest articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़...

‘मैन मम्स’ से गले लगकर तनाव हो जाती है दूर!, 5 मिनट के लिए 600 रुपये, महिलाओं में बढ़ती डिमांड

Relieves Stress: चीन में इन दिनों एक अनोखा चलन जोर पकड़ रहा है, जहां...

ABC न्यूज इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप का तीखा हमला, कहा- “मस्क ने खोया दिमाग”

President Trump's scathing attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ABC न्यूज के...

खबरें और भी हैं...