Homeझारखंडससुराल जाने के लिए मायके से निकली महिला बच्चे के साथ लापता

ससुराल जाने के लिए मायके से निकली महिला बच्चे के साथ लापता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: जिले के सतबरवा प्रखंड के कमारू गांव मायका से ससुराल झाबर के नउवाढोडा गांव जाने के लिए निकली सुषमा देवी (Sushma Devi) (22) 12 माह के दूधमुंहे बच्चे अंकुर कुमार के साथ लापता (Missing) है।

तीन दिन बीत जाने के बाद भी महिला को कोई अता पता नहीं चल पाया है। लड़की के पिता विगन भुइयां ने सतबरवा थाना पुलिस को सूचना देकर खोजबीन करने का आग्रह किया है।

बताया जाता है कि गत 20 सितंबर दिन बुधवार को सुषमा देवी अपने मायका कमारू गांव से ससुराल झाबर के नउवाढोड जाने के लिए बेटे के साथ एक ऑटो में सवार होकर अपनी चाची कांति देवी के साथ निकली थी।

इसी क्रम में मां-बेटा सतबरवा पुराना थाना के पास उतरी और चाची को बताया कि हम दोनों दूसरे ऑटो से अपने ससुराल चले जाएंगे।

इधर, लड़की के ससुर कोना भुइयां (Father-in-law Kona Bhuiyan) ने बताया कि बहू किसी के साथ नहीं गई होगी। वह काफी सीधी लड़की है। उसका पति बाहर में रहकर काम करता है।

तीन बाद शनिवार को सतबरवा थाना को सूचना दी गई

वही पुत्री और नाती की खोजबीन माता-पिता के द्वारा कई जगहों पर की गई। लापता होने के तीन बाद शनिवार को सतबरवा थाना को सूचना दी गई है।

पिता ने बताया कि उसकी पुत्री के पास एक मोबाइल है, जिसका नंबर 9234904608 है। मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है।

लड़की के चाचा गोविंद भुइयां ने भतीजी और उसके पुत्र के बारे में पता चलने पर 6202518 817 पर सूचना देने का आग्रह किया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...