Homeझारखंडपलामू में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

पलामू में बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Son Shot Dead his Father: जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनाग गांव में एक बेटे ने पिता की गोली मार कर हत्या (Murder) कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा समेत पूरा परिवार फरार है।

घटना के पीछे ओझा गुणी का मामला सामने आया है। लगातार विवाद होने के कारण गुस्से में बेटे ने पिता की हत्या की। MRMCH में शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम किया गया।

रतनाग गांव में 60 वर्षीय कृष्ण सिंह कथित ओझा गुणी का काम करता था। गोतिया परिवार के लोग उस पर भूत लगा देने का आरोप लगाते थे। ऐसे में विवाद होते रहता था। कई बाद पंचायत भी हुई थी। कृष्णा सिंह को ऐसे कार्य नहीं करने की सलाह दी गयी थी।

इसके बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में गुस्से में आकर छोटे बेटे सरोज सिंह ने गुरुवार को भरठूआ बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के पीछे छोटे बेटे के साथ चार पांच वर्ष से जमीन विवाद (Land Dispute) भी सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार इसी विवाद में पिता और बेटे के बीच बहस भी हुई थी। बहस के दौरान छोटे बेटे ने घर में रखे भरठुआ बंदूक से पिता को गोली मार दी। गोली लगने के बाद पिता कृष्ण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

छतरपुर SDPO नौशाद आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आरोपित बेटे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...