
रांची : रांची में आज ईसाई समुदाय द्वारा खजूर पर्व (पाम संडे) उत्साह के साथ मनाया गया। गिरजाघर को खजूर की पत्तियों और डालियों से सजाया गया था। इस खास अवसर पर चर्च प्रोसेशन के साथ शुरू हुई थे और कई गिरजा घरों से जुलुश भी निकली थी। सभी लोग खजूर की डाली सजाकर लाए थे और होसना गीत गाकर जुलुश के भागी हुआ थे। रोमन कैथोलिक , सी.एन.आई और जी.ई.एल. चर्च संग और भी कोई चर्चो में मनाया गया।
इस दिन का खास महत्व
इसी दिन प्रभु यीशु यरूशलेम गए थे और लोगों ने उनके स्वागत में होसना गीत गाकर तथा खजूर की पत्तियों और डालियों को मार्ग में बिछाकर उनका स्वागत किया था। यह दिन ईसाई समुदाय के लिए बेहद खास माना जाता है।
अब आगे क्या होता है
खजूर पर्व के बाद वाला सोमवार आता है। उस दिन से लेकर ईस्टर तक के समय को पवित्र सप्ताह कहा जाता है, जिसे लोग होली वीक के नाम से भी जानते है ।। इसी सप्ताह के बीच ईसाई गुड फ्राइडे और उसके बाद रविवार को ईस्टर मनाते हैं। गुड फ्राइडे को लोग उपवास रखते हैं और गिरजाघर में प्रार्थना करते हैं। ईस्टर के दिन जी.ई.एल. चर्च के लोग अपने मृत परिजनों की कब्र पर फूल और मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
