Latest Newsझारखंडपाकुड़ में बंद पत्थर खदान में नहाने गए युवक की डूबने से...

पाकुड़ में बंद पत्थर खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के वीरग्राम स्थित पत्थर खदान में शनिवार के दोपहर नहाने गया सूरज मालतो(40) डूब गया।

मौके पर मौजूद उसकी पत्नी मैसी मालतो ने जब देखा कि वह पानी से बाहर नहीं निकला तो मदद के लिए शोर मचाने लगी।

शोर सुन ग्रामीण दौड़े आए। ग्रामीणों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर सदल बल पहुंचे थाना प्रभारी मदन कुमार के आग्रह पर ग्रामीणों ने दुबारा कोशिश की। लेकिन शाम ढलने तक कुछ भी हाथ नहीं लगा।

डूबा सूरज मालतो हिरणपुर थाना क्षेत्र से लगने वाले रांगा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ का रहने वाला है। गांव के बिलकुल करीब होने के चलते दंपति उक्त बंद खदान में नहाने गए थे।

उल्लेखनीय है कि उक्त सौ फीट गहरी बंद पत्थर खदान में अथाह पानी भरा हुआ है। जहां आसपास के गांवों के लोग स्नान आदि करने जाते हैं।

गायब व्यक्ति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वो आज ही मजदूरी करने कोलकाता जाने वाला था। उधर पत्नी व परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तैराक मंगवाने की व्यवस्था की जा रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...