Latest Newsझारखंडपारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए होगा पहला हस्ताक्षर: जगरनाथ...

पारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए होगा पहला हस्ताक्षर: जगरनाथ महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Jharkhand Education Minister Jagannath Mahto Para Teacher News शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई में इलाज कराने के बाद सोमवार शाम चार्टर्ड प्लेन से रांची लौट गए हैं। 

सोमवार शाम डोरंडो स्थित आवास पर पहुंचने के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनता की दुआ और डॉक्टर की दवा ने किया काम, इस वजह से झारखंड लौट पाए हैं।

इसी बीच आज मंगलवार को गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से रांची में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

उन्होंने जगरनाथ महतो के सकुशल रांची लौटने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगल कामनाएं की।

पारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए होगा पहला हस्ताक्षर: जगरनाथ महतो

इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री से गोमिया प्रखंड के 532 पारा शिक्षकों Para Teacher का वेब पोर्टल डाटा एंट्री नहीं होने की समस्या से अवगत कराया और उनसे इसका अतिशीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।

इस पर शिक्षा मंत्री ने विधायक को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि उनका पहला हस्ताक्षर पारा शिक्षकों Para Teacher की समस्याओं के समाधान के लिए होगा।

उन्होंने शिक्षा मंत्री से गोमिया विधानसभा क्षेत्र स्थित सभी मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में और विभिन्न उच्च विद्यालय को प्लस टू विद्यालय में उत्क्रमित करने का भी आग्रह किया।

इस पर शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

(झारखंड की खबरें WhatsApp पर भी, बस यहां क्लिक करें)

मंत्रिपरिषद की बैठक रांची में

इधर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में, शुक्रवार, दिनांक 18 जून 2021 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...