Latest Newsझारखंडपारा शिक्षक नेता सोनू सरदार हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड...

पारा शिक्षक नेता सोनू सरदार हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Para Teacher Leader Sonu Sardar Murder Case: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बड़डीह गांव में पारा शिक्षक नेता सह मुखिया के पति सोनू सरदार की हत्या के मामले (Sonu Sardar Murder Case) में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने पिस्तौल और अन्य हथियारों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष गोराई, विश्वजीत नायक, अनिल सरदार उर्फ गोंदो, आनंद दास और सूरज मार्डी शामिल हैं। वहीं, हत्याकांड के मास्टरमाइंड बीरबल सरदार और लखीचरण नायक अब भी फरार हैं।

आरोपी करना चाहते थे जमीन कब्जा और अवैध कार्य

एसपी मुकेश कुमार लुणायत (SP Mukesh Kumar Lunayat) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 दिसंबर की रात सोनू सरदार की हत्या बर्थडे पार्टी से लौटते समय की गई थी।

आरोपी इलाके में जमीन कब्जा और अन्य अवैध कार्य करना चाहते थे, जिसका सोनू सरदार लगातार विरोध कर रहे थे। इसी वजह से उनकी हत्या की योजना बनाई गई।

हत्या (Murder) के दौरान इस्तेमाल स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, पिस्तौल, लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष गोराई का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गम्हरिया थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ मारपीट और चोरी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...