Latest Newsझारखंडविभागीय लापरवाही के शिकार पारा शिक्षक!, दो महीने से रुका वेतन, होली...

विभागीय लापरवाही के शिकार पारा शिक्षक!, दो महीने से रुका वेतन, होली की खुशियों पर लगा ग्रहण!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Para Teacher News: लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में कार्यरत 55 प्रभारी हेडमास्टर पारा शिक्षक पिछले 2 महीने से वेतन के इंतजार में हैं।

लगातार आर्थिक तंगी झेल रहे शिक्षक परिवार के भरण-पोषण को लेकर परेशान हैं। अगर जल्द वेतन का भुगतान नहीं हुआ, तो उनकी होली की खुशियां फीकी पड़ सकती हैं।

आपार ID विवाद में फंसा वेतन!

शिक्षकों का वेतन जनवरी से ही रुका हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रों के आपार ID से जुड़ी त्रुटि के कारण भुगतान में देरी हो रही है। हालांकि, सरकार ने ऐसे मामलों में वेतन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते अब तक राशि जारी नहीं हुई।

परिवार के भरण-पोषण पर संकट

शिक्षकों का कहना है कि वेतन ना मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, दवा और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। त्योहार के मौके पर आर्थिक तंगी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

जिला में भेजा गया वेतन बिल

सूत्रों के मुताबिक, बीआरसी कार्यालय ने एक फरवरी को शिक्षकों का वेतन बिल जिला मुख्यालय भेज दिया है। लेकिन भुगतान में हो रही देरी से शिक्षक निराश हैं।

BEEO से नहीं मिल रहा जवाब

शिक्षकों ने बताया कि BEEO नागेंद्र प्रसाद सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे उनकी समस्या का समाधान कब होगा, यह साफ नहीं हो पाया है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...