झारखंड में कल से गिरेगा पारा! कोहरे और धुंध से बढ़ेगी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल…

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Report : झारखंड का मौसम एक बार फिर से अपना रूख बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 30 जनवरी से राज्य में कोहरे और धुंध की स्थिति बन सकती है, जिससे दृश्यता में कमी आएगी। इसके अलावा, आसमान में आंशिक बादल भी छाए रहने की संभावना हैं।

3 फरवरी से साफ होगा मौसम

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 जनवरी से 2 फरवरी तक Jharkhand के विभिन्न हिस्सों में कोहरा और धुंध छाए रहेंगे। इस दौरान ठंड भी बनी रहेगी। हालांकि, 3 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा और राज्य के अधिकतर हिस्सों में कोहरे व धुंध का असर खत्म हो जाएगा।

पिछले 24 घंटे मौसम हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान, झारखंड का मौसम शुष्क रहा। सरायकेला में अधिकतम तापमान 30°C दर्ज किया गया, जबकि चतरा में न्यूनतम तापमान 4.8°C तक पहुंच गया, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया।

Share This Article