Latest Newsबिहारबिहार में पति की आत्महत्या के एक महीने बाद महिला दारोगा ने...

बिहार में पति की आत्महत्या के एक महीने बाद महिला दारोगा ने भी कर ली खुदकुशी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में पदस्थापित महिला दारोगा प्रीति शर्मा ने मंगलवार की शाम पटना के चौक थाना क्षेत्र में अपने आवास पर गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

एक माह पहले ही उसके पति रौशन सागर ने भी आत्महत्या की थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय जिले के बरौनी थाना में पदस्थापित प्रीति शर्मा (26) ने चौक थाना क्षेत्र के लालइमली स्थित अपने घर में पंखे से लटककर जान दी है।

बताया जा रहा है कि, पंखे से लटकता देखकर उसके परिजन प्रीति को उतार कर इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 11 दिसंबर को ही राजीव नगर थाना क्षेत्र में प्रीति के पति और बोकारो के चास क्षेत्र निवासी रौशन सागर ने आत्महत्या की थी।

चौक थाना के प्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि प्रथम ²ष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रीति शर्मा वर्ष 2018 बैच की दारोगा थी और एक निजी कंपनी में काम करने वाले रौशन सागर के साथ प्रेम विवाह किया था।

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद दोनो में अनबन होने लगी थी। अपने पति रौशन की मौत के बाद उसके आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी प्रीति पर लगा था। जिसके बाद से वह तनाव में रह रही थी।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...