Homeबिहारपटना में RJD ऑफिस पहुंच गईं हजारों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, इसके बाद…

पटना में RJD ऑफिस पहुंच गईं हजारों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, इसके बाद…

Published on

spot_img

पटना : बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका (Anganwadi Maid and Assistant) अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर सड़क पर हैं। इस दौरान, गुरुवार को हजारों की संख्या में सेविका और सहायिका राजद कार्यालय पहुंच गई और धरने पर बैठ गई।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यालय को सजाया गया है। कार्यालय में तेजस्वी यादव के जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम है। इसी दौरान हजारों सेविका और सहायिका पहुंच गई।

कई महिलाओं को चोटें भी आई

प्रदर्शनकारी सेविकाओं का कहना है कि चुनाव के दौरान राजद के घोषणा पत्र में कहा गया था कि राजद सरकार में आएगी तो मानदेय दोगुना कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक नहीं हुआ।

इधर, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हटाने में पुलिस को पसीना छूट गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं किसी भी हाल में हटने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं (Protesting Women) को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया, जिसमे कई महिलाओं को चोटें भी आई हैं।

इनकी मुख्य मांगों में सरकारी कर्मी का दर्जा, मानदेय की जगह वेतन, रिटायरमेंट पेंशन और ऑन-ड्यूटी काम करते हुए अगर कोई सेविका मरती है तो उसके बदले परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए प्रमुख हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...