पटना में सनसनी: एकतरफा प्यार में महिला की चाकू से हत्या, बेटी भी घायल

पटना में एकतरफा प्यार में महिला की चाकू मारकर हत्या, बेटी भी घायल, आरोपी फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी, घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना।

Archana Ekka
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Stabbed to Death due to Unrequited Love : बिहार की राजधानी पटना में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक द्वारा एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी की है, जहां इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय मुन्नी देवी, पति संतोष कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा रविवार शाम करीब 4 बजे महिला के घर पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। उसने महिला पर 12 से अधिक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।

घटना के दौरान मृतका की नाबालिग बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। बच्ची के हाथ में चोट आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पहले अक्सर महिला के घर आता-जाता था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बच्चों ने उसे घर आने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मामले को लेकर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।