
Pakistan Team Fined Heavily by PCB : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ सकता है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये, यानी लगभग 16 लाख भारतीय रुपये का जुर्माना लगाया है।
यह कार्रवाई टीम के Tournament से बाहर होने के बाद की गई है और पीसीबी स्वयं यह राशि खिलाड़ियों से वसूल करेगा। इस फैसले से क्रिकेट जगत में हैरानी है, क्योंकि यह रकम पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए काफी बड़ी मानी जा रही है।
बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे से खिलाड़ियों को आर्थिक लाभ केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में ही बाहर हो गई थी। यह लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट है, जिसमें टीम Semi Final तक भी नहीं पहुंच सकी। ऐसे में पीसीबी एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट में खराब नतीजों पर कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है, लेकिन इस बार जुर्माने की भारी राशि ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर इस तरह की सीधी आर्थिक वसूली के मामले कम ही देखने को मिलते हैं।
