Homeटेक्नोलॉजीभारत समेत कई देशों में YouTube वीडियो नहीं देख पाए लोग, बाद...

भारत समेत कई देशों में YouTube वीडियो नहीं देख पाए लोग, बाद में हुआ ठीक

Published on

spot_img

नई दिल्ली: गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब को गुरुवार सुबह भारत समेत कई जगहों पर एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा। इन जगहों के उपयोगकर्ता लोडिंग में आ रही समस्याओं के कारण वीडियो देखने में असमर्थ थे।

डाउनडिटेक्टर वेबसाइट ने दर्शाया कि यूट्यूब के उपयोगकर्ताओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह समस्या बड़ी और व्यापक थी और ट्विटर के जरिये कई उपयोगकर्ताओं ने बताया कि उनका यूट्यूब काम नहीं कर रहा था।

गूगल टीवी के जरिए यूट्यूब टीवी, फिल्में और टीवी शो खरीदने वाले लोगों को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ा।

यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा, अगर आपको अभी यूट्यूब पर वीडियो देखने में समस्या हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीम को इस विषय के बारे में जानकारी है और वह इस पर काम कर रही है। कोई अपडेट होने पर हम आपको यहां नई जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

करीब एक घंटे बाद प्लेटफॉर्म ने यह समस्या ठीक कर ली। इसके बाद यूट्यूब ने कहा, .. और हम वापस आ गए हैं – रुकावट के लिए हमें बहुत खेद है। सभी उपकरणों और यूट्यूब सेवाओं में आ रही समस्या को दूर कर दिया गया है। धैर्य रखने के लिए धन्यवाद।

इससे पहले डाउनडिटेक्टर का ग्राफ भी पीक पर रहा क्योंकि एक घंटे से भी कम समय में 2.8 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने यहां इस समस्या के साथ रिपोर्ट किया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...