Homeविदेशबम की धमकी के बाद जापान Airport पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

बम की धमकी के बाद जापान Airport पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

टोक्यो: कम लागत वाली विमानन कंपनी (Airline Company) जेटस्टार जापान कंपनी (Jetstar Japan Company) द्वारा संचालित एक घरेलू उड़ान (Domestic Flight) को बम की धमकी के बाद शनिवार को केंद्रीय आइची प्रांत के एक हवाईअड्डे (Airports) पर आपात स्थिति में उतारा गया।

स्थानीय मीडिया (Local Media) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जापानी सार्वजनिक प्रसारक (Japanese Public Broadcaster) NHK के हवाले से बताया कि पुलिस और हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार विमान ने सुबह करीब 7.40 बजे चूबु सेंट्रायर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की।

इसमें कहा गया है कि विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद भागने के दौरान कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है।

NHK के अनुसार सुबह 10 बजे तक कोई विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला

जांचकर्ताओं ने कहा कि सुबह 6 बजे के आसपास एक अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल (International Phone Call) आया, जिसमें विमान में बम रखने का दावा किया गया।

लेकिन NHK के अनुसार सुबह 10 बजे (Local Time) तक कोई विस्फोटक या अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला।

फ्लाइट ऑपरेटर ने कहा कि टोक्यो के पास नरीता हवाई अड्डे से फुकुओका के लिए जा रहे विमान में 136 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...