PM Modi ने पुथांडू, ओडिया नव वर्ष, बैसाखी और बिहू पर देशवासियों को दी बधाई

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुथांडू, उड़िया नव वर्ष, बैसाखी और बोहाग बिहू के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

पुथांडु के अवसर पर बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, सभी को पुथांडु की बधाई, विशेष रूप से मेरे तमिल बहनों और भाइयों को। आने वाला वर्ष सफलता और खुशियों से भरा रहे। आपकी सभी आकांक्षाएं पूरी हों। सभी खुश और स्वस्थ रहें।

ओडिया नव वर्ष और पणा संक्रांति पर लोगों को बधाई देते हुए प्रधान मंत्री ने कहा, ओडिया नव वर्ष और पणा संक्रांति पर बधाई। नया साल खुशियों से भरा हो। हमारे समाज में भाईचारे की भावना हो। आगे बढ़े और सभी का स्वास्थ्य उत्तम हो।

बैसाखी के विशेष अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा, सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह त्योहार हमारे जीवन में खुशी और कल्याण की भावना को आगे बढ़ाए। सभी को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

प्रधानमंत्री मोदी ने बोहाग बिहू के मौके पर भी लोगों को बधाई दी। ट्वीट के जरिए मोदी ने कहा, हैप्पी बोहाग बिहू! यह विशेष त्योहार जीवंत असमिया संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यह बिहू सभी के जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।

Share This Article