HomeUncategorizedअब यात्रियों को PM मोदी दे रहे अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा,...

अब यात्रियों को PM मोदी दे रहे अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा, 30 दिसंबर को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Amrit Bharat Express Trains: वंदे भारत की रफ्तार का मजा ले रहे भारतीयों को अब अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express Trains) का तोहफा मिलने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 30 दिसंबर को दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं। कहा जा रहा है कि पुश-पुल तकनीक पर काम करने वाली ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा आम आदमी और प्रवासी मजदूरों को हो सकता है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने इसकी जानकारी दी है कि नई ट्रेनों में AC and non AC, दोनों तरह को कोच हैं। उन्होंने दिल्ली में पहली अमृत भारत ट्रेन का निरीक्षण कर कहा कि यह यात्रा का समय कम करने में काफी मदद करेंगी।

साथ ही उन्होंने मोदी सरकार का अमृत भारत ट्रेन को लेकर पूरा प्लान भी साझा किया कि इन रेलगाड़ियों को पूरे देश में चलाने की योजना है।

अब यात्रियों को PM मोदी दे रहे अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा, 30 दिसंबर को… - Now PM Modi is giving the gift of Amrit Bharat Express to the passengers, on 30th December…

 6 वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं PM मोदी

जैसे हम वंदे भारत ट्रेनों को सभी राज्यों में लेकर गए, वैसे ही ये ट्रेनें भी सभी राज्यों को जोड़ेंगी। पहले इस ट्रेन को वंदे साधारण भी कहा जा रहा था। देखने में यह डिजाइन के मामले में काफी हद तक सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत (High Speed Train Vande Bharat) से ही मेल खाती है।

साथ ही इसमें सुविधाएं भी उसी तरह की दी गई हैं, लेकिन कई बदलाव भी किए गए हैं। उदाहरण के लिए इसमें जनरल सेकंड क्लास कोच भी हैं, जिसमें अनारक्षित टिकट लेकर यात्री सफर कर सकते हैं।

अब यात्रियों को PM मोदी दे रहे अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा, 30 दिसंबर को… - Now PM Modi is giving the gift of Amrit Bharat Express to the passengers, on 30th December…

कुल 22 बोगियों वाली ट्रेन में 8 जनरल सेकंड क्लास, 12 सेकंड क्लास 3 टियर स्लीपर कोच हैं। साथ ही इनमें दो गार्ड कम्पार्टमेंट्स (Guard Compartments) भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि दिव्यांगों और महिलाओं के लिए भी अलग से सुविधाएं शामिल की गई हैं। ये ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। खास बात है

कि इसमें आम रेलगाड़ियों की तुलना में यात्रियों को झटके भी कम लगाने वाले हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस शुरुआती दौर में अयोध्या होकर दिल्ली से दरभंगा के बीच दौड़ेगी। जबकि, दूसरी ट्रेन दक्षिण भारत की झोली में आई है। यह ट्रेन मालदा से बेंगलुरु के बीच का सफर तय करेगी। कहा जा रहा है कि PM मोदी अयोध्या से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...