PM मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

News Post
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi heads to Saudi Arabia : नई दिल्ली: PM मोदी आज सुबह सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। वो क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

PM मोदी ने रवाना होने से पहले एक्स हैंडल पर लिखा, ”जेद्दा (सऊदी अरब) के लिए रवाना हो रहा हूं। वहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा।

भारत, सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है। मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। मैं वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा।”

Share This Article