दिल्ली के लिए रवाना हुए PM मोदी, CM हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर की मुलाकात

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, BJP के कई वरिष्ट नेता, राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांगते, DGP अनुराग गुप्ता समेत कई लोगों ने PM को विदाई दी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi CM Hemant Soren Met at Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज जमशेदपुर में अपने कार्यक्रम को सम्पन्न करने के बाद सड़क मार्ग से ही वापस रांची लौटे। .

इसके बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री Hemant Soren  ने PM मोदी से मुलाकात की और एक उपहार भेंट किया। पीएम मोदी अपने विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, BJP के कई वरिष्ट नेता, राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांगते, DGP अनुराग गुप्ता समेत कई लोगों ने PM को विदाई दी।

660 करोड़ की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास

बताते चलें आज पीएम मोदी ने जमशेदपुर से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन व 660 करोड़ की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री जमशेदपुर के गोपाल मैदान पहुंचे और परिवर्तन जनसभा को संबोधित किया। वहीं PM मोदी की जमशेदपुर में एक रोड शो भी होने वाली थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण रोड शो रद्द कर दिया गया।

Share This Article