बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए उनका बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था और उन्होंने 27 फरवरी 1931 को देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसके लिए वह सदैव स्मरणीय रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जीवन बताता है कि अन्याय के खिलाफ अडिग रहने का संकल्प ही सच्चा पराक्रम है। मातृभूमि के लिए उनके बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

Share This Article