HomeUncategorizedPM मोदी ने मन की बात में रायगढ़ के मिलेट कैफे को...

PM मोदी ने मन की बात में रायगढ़ के मिलेट कैफे को सराहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर: रायगढ़ (Raigarh) के नटवर स्कूल (Natwar School) के पास संचालित मिलेट कैफे (Millet Cafe) को PM नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रेडियो कार्यक्रम ’मन की बात’में सराहा है।

उन्होंने देशवासियों से कहा कि जब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जाने का मौका मिले तो मिलेट कैफे जाकर वहां के व्यंजनों का आनंद जरूर उठाएं।

इस कैफे में रागी से बने पास्ता (Pasta), चीला, इडली, मंचूरियन, मोमोज, पिज्जा, नूडल, दोसा, कोदो से बनी बिरयानी का स्वाद लिया जा सकता है।

PM मोदी ने मन की बात में रायगढ़ के मिलेट कैफे को सराहा PM Modi praised Raigad's Millet Cafe in Mann Ki Baat

कैफे की शुरुआत जिला प्रशासन के सहयोग से हुई

इस कैफे की शुरुआत जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से हुई। इसका संचालन विकास संघ महिला समूह (Vikas Sangh Women’s Group) द्वारा किया जा रहा है।

इसमें तकनीकी सहयोग महिला बाल विकास विभाग (Technical Cooperation Women Child Development Department) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों के लिए मिलेट्स आधारित कैफे की शुरुआत की गयी है।

PM मोदी ने मन की बात में रायगढ़ के मिलेट कैफे को सराहा PM Modi praised Raigad's Millet Cafe in Mann Ki Baat

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद से MOU किया गया

उल्लेखनीय है कि मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर (International Millet Year) के रूप में मनाया जा रहा है।

इसमें रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों को शहर के बाजारों तक पहुंचाने के लिए मिशन-मिलेट शुरू किया गया है। प्रदेश के 14 जिलों को इस मिशन में शामिल किया गया है।

इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद (Indian Institute of Millet Research Hyderabad) से MOU किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का रकबा डेढ़ गुना बढ़ा है और उत्पादन भी बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ में मिलेट कैफे भी प्रारंभ हो चुका है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले (Kanker District) के नथिया-नवागांव (Nathia-Navagaon) में मिलेट्स का सबसे बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भी स्थापित किया जा चुका है।

spot_img

Latest articles

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...

एक भी बच्चा फेल नहीं होना चाहिए, CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों को सख्त निर्देश

Jharkhand News: स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि सीएम स्कूल...

खबरें और भी हैं...

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...