Homeझारखंडझारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। राजधानी रांची में पारा 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के कई जिलों खासकर पश्चिमी इलाकों मेंपहले से ही ठंड काफी तेज है। रांची समेत छह जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है।

16 नवंबर के बाद मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि 16 नवंबर के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। सोमवार से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सर्द हवाओं की वजह से अगले दो दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

12 जिलों में शीतलहर का अनुमान

अगले 2–3 दिनों में राज्य के 12 जिलों में शीतलहर चल सकती है।
गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और रांची इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

अगले दो दिन ठंडी हवा और शीतलहर का असर रहेगा

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हवा की गति बढ़ने से अगले दो दिन ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद मौसम बदलने की संभावना है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

 

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...