प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राज्य में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे सुक्खू बृहस्पतिवार को 62 वर्ष के हो गए। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के नादौन तहसील के सेरा गांव से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था। चार बार के विधायक सुक्खू ने दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।