गुमला में मवेशियों के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने डोबडोबी पहुंच कर मवेशी लदी गाड़ी को रोकने के लिए एक ट्रक को सड़क के बीच खड़ा कर मवेशी लदी गाड़ी के आने का इंतजार करने लगी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: मवेशी तस्करी (Cattle Smuggling) की गुप्त सूचना के आधार पर गुमला पुलिस (Gumla Police) ने छापेमारी कर सात मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

रायडीह थाना (Raidih Police Station) में थानेदार अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।

रात के करीब 3 बजे बरामद किया गया मवेशी से लदा गाड़ी

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मांझा टोली के तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो कार (OR 02BP 4015) में कुछ मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लादकर गुमला की ओर ले जाया जा रहा है।

जिसके बाद टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने डोबडोबी पहुंच कर मवेशी लदी गाड़ी को रोकने के लिए एक ट्रक को सड़क के बीच खड़ा कर मवेशी लदी गाड़ी के आने का इंतजार करने लगी।

एक तस्कर का मोबाइल भी बरामद किया

इसी दौरान रात के करीब 2:50 बजे एक सफेद रंग के बोलेरो काफी तेजी गति से रायडीह के तरफ से आ रही थी।

जिसे मौजूद पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने रोकने का प्रयास किया।

हालांकि पुलिस को देखकर और सामने ट्रक को देखकर वाहन रोककर तीनों पशु तस्कर वाहन से उतर कर भागने लगे।

इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य दो अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे।

वहीं पुलिस ने एक तस्कर का मोबाइल भी बरामद किया है।

Share This Article