Latest Newsझारखंडदुमका में ट्रक चालकों से कर रहे थे लूटपाट, देशी कट्टा के...

दुमका में ट्रक चालकों से कर रहे थे लूटपाट, देशी कट्टा के साथ दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा दुमका: ट्रक चालकों से लूटपाट का वारदात को अंजाम देने के क्रम में देशी कट्टा के साथ दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

पुलिस को यह सफलता जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी-हरिपुर मुख्य मार्ग पर सीमरा के पुल के समीप बुधवार देर रात्रि गस्ती के दौरान मिली। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अंबर लकड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि जामा पुलिस को सूचना मिली थी कि सिमरा पुल के पास दो युवकों के द्वारा हथियार के बल पर ट्रक एवं बस चालको से लूटपाट की घटना का अंजाम दिया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल प्रशिक्षु दरोगा सुजीत कुमार उरांव के नेतृत्व में मौके पर पहुंच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की शिनाख्त थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के अरबिंद कुमार महतो और मिथुन कुमार है।

उन्हें पुलिस देशी कट्टा में साथ दबोचने में सफल रही। थाना प्रभारी कृष्णा राम ने बताया कि दोनों शराब के नशे में धूत होकर बस में लूटपाट करने के फिराक में थे। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...