HomeUncategorizedअवैध ड्रग फैक्ट्री से 4 नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने दबोचा, 26...

अवैध ड्रग फैक्ट्री से 4 नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने दबोचा, 26 Kg MDMA ड्रग्स..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Illegal Drug Factory : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सेक्टर ओमिक्रोन वन स्थित मकान में चल रही अवैध ड्रग्स फैक्ट्री (Illegal Drug Factory) का भंडाफोड़ कर 4 नाइजीरियाई नागरिकों (Nigerian Citizens) को दबोचा है।

पुलिस ने इनके पास से 26 KG MDMA Drugs , ड्रग्स (Drugs) बनाने के उपकरण, सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली दो कारें सीज की हैं। तैयार ड्रग्स की कीमत 100 करोड़ है।

50 करोड़ का कच्चा माल बरामद हुआ है।

पुलिस ने इफेनयी जॅनबॉस्को, चिडी को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए नाइजीरियाई (Nigerian) किराये के मकान में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में एक साल के अंदर चार अवैध ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं।

पुलिस ने पिछले साल मई में सेक्टर थीटा और मित्रा इंक्लेव सोसाइटी में दो फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।

मौके से 500 करोड़ रुपये की 70 KG ड्रग्स के साथ अफ्रीकी नागरिक दबोचे गए थे। इन्हें संरक्षण देने के आरोप में दस पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे। जनवरी में भी दिल्ली पुलिस ने एक फैक्ट्री पकड़ी थी।

आरोपी के पास भारत का वैध वीजा

DCP साद मियां खान ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास से एक कार में सवार ओनय्कची फ्रैंक और इमैनुवल निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार किया।

उनके पास से कार में रखी MDMA Drugs बरामद की गई। दोनों ने बताया कि वे सेक्टर ओमिक्रान वन स्थित एक मकान में रहते हैं और वहां मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं।

पुलिस ने छापा मारा तो वहां ड्रग्स तैयार की जा रही थी।

छानबीन में एक आरोपी के पास भारत का वैध वीजा (Valid Visa) मिला, जबकि एक आरोपी के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। वहीं, दो आरोपियों के पास कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं था। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

किचन में बनाई गई थी लैब

विदेशी नागरिकों ने ड्रग्स की फैक्ट्री चलाने के लिए एक महिला से विदेशी लड़कियों के नाम पर मकान किराये पर लिया था।

इस घर में अवैध ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

घर की रसोई में लैब (Lab) तैयार की गई थी। पुलिस ने घर किराये पर देने वाली महिला को नोटिस भेजा है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...