रांची में रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन, 21 अप्रैल को मोरहाबादी मैदान में होगा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Run for Democracy: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में अधिक से अधिक मतदान हो इसको लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (Voter Awareness Program) सहित मतदाता प्रेरक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रांची में Run for Democracy का आयोजन किया जाएगा।

21 अप्रैल को सुबह सात बजे मैराथन की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से होगी।

Run for Democracy के आयोजन की तैयारी को लेकर नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उप विकास आयुक्त दिनेश यादव ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल में ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। मैराथन के बाद DJ इवेंट का भी आयोजन किया गया है।

Share This Article