Latest NewsUncategorizedशरद पवार के घर पर हमले को रोकने में पुलिस रही विफल:...

शरद पवार के घर पर हमले को रोकने में पुलिस रही विफल: अजीत पवार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर हुए हमले को रोकने में मुंबई पुलिस विफल रही है।

वकील गुणरत्न सदावर्ते ने एसटी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि शरद पवार के घर तथा बारामती में तीव्र आंदोलन करने वाले हैं, इस पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। हमले के वक्त शरद पवार के घर पर सिर्फ 3 पुलिस कांस्टेबल तैनात थे।

अजीत पवार ने इस हमले को एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि वे इस साजिश की तह तक जाएंगे।

वहीं गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि शरद पवार के घर पर हमला बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। एसटी कर्मचारियों के इस प्रदर्शन में बाहरी लोग शामिल थे।

उनसे पूछताछ से साजिश का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस समय महाराष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास कौन कर रहा है, उसका नाम लेने की जरूरत नहीं है, लेकिन जांच के बाद अपने आप सच सामने आएगा।

मामले की गहन छानबीन जारी है

पाटिल ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए मुंबई के सह पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। यह समिति मामले की हर एंगल से जांच करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शरद पवार के घर पर हमले की साजिश वकील गुणरत्न सदावर्ते की अध्यक्षता में रची गई थी।

इसके तहत चंद एसटी कर्मचारियों को आगे कर शरद पवार के आवास पर प्रदर्शन किया गया और बाद में पत्थरबाजी की गई और चप्पल फेंके गए।

इस मामले में पुलिस 107 आरोपितों समेत वकील गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...