काला बिल्ला विवाद पर पुलिस मेंस एसोसिएशन का सख्त रुख, बिना अनुमति विरोध पर रोक

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Black Badge Controversy: रांची में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने काला बिल्ला पहनकर विरोध करने के मामले में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि Social Media के जरिए जानकारी मिली थी कि रांची शाखा के सचिव संजय पासवान ने अधिवक्ता मनोज टंडन और थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के बीच चल रहे विवाद को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का आह्वान किया था। इस पर संगठन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए अनुशासन बनाए रखने की बात कही है।

व्यक्तिगत निर्णय नियमों के खिलाफ

आदेश में बताया गया कि Association के नियमों के अनुसार काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का फैसला राज्य प्रतिनिधि सभा द्वारा लिया जाता है।

किसी एक शाखा सचिव द्वारा अपने स्तर पर ऐसा निर्णय लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश देना नियमों के विरुद्ध है। इसलिए इस तरह की अपील को मान्य नहीं माना गया है।

अनुशासनहीनता मानते हुए दी चेतावनी

कुछ कर्मियों द्वारा काला बिल्ला पहनने की सूचना को एसोसिएशन ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है।

पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि जब तक विधिवत प्रक्रिया के तहत कोई आधिकारिक निर्णय न हो, तब तक ऐसे संवेदनशील विरोध कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखें। साथ ही रांची शाखा सचिव द्वारा Social Media पर जारी बयान को निरस्त करने की भी बात कही गई है।

सभी पदाधिकारियों को भेजी गई प्रति

यह निर्देश एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा पत्र के माध्यम से जारी किया गया है। इसकी प्रति सभी सभापति, सचिव, क्षेत्रीय और प्रक्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को भेज दी गई है, ताकि संगठन में एकरूपता बनी रहे।

Share This Article