झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस करेगी पोस्टर वार

News Alert
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस ने (Jharkhand Police) नक्सलियों के खिलाफ नया मोर्चा (New Front Against Naxalites) शुरू किया है। राज्य में इनामी कमांडरों की साफ-सुथरी तस्वीर के साथ पोस्टर लगाया जा रहे हैं, जिससे उनकी पहचान आसानी हो सके।

साथ ही इन पोस्टर में नक्सलियों के नाम के भी जिक्र होंगे। एक करोड़ के इनामी (One Crore Prize) मिसिर बेसरा, अनल दा, प्रयाग मांझी जैसे हार्डकोर नक्सली के हाल फिलहाल की तस्वीर इन पोस्टरों में लगाया जायेगा।

चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिये जाने का प्रयास

नक्सलियों को (Naxalites)हर मोर्चे पर शिकस्त देने के लिए पुलिस साई ऑप्स चलाई जा रही है। साई ऑप्स के जरिये नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ा जायेगा।

ग्रामीण इलाको में पोस्टर के माध्यम से Naxalites के जन विरोधी कृत्यों को ग्रामीणों के सामने लाया जायेगा।

इन चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिये जाने का प्रयास किया जायेगा कि किस प्रकार माओवादी सड़क, पुल-पुलियों, आश्रम भवन, शाला भवन तथा आगंनबाड़ी को विस्फोट से ध्वस्त कर विकास की गति बाधित करते हैं और ग्रामीणों की तरक्की रोककर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने (Police Office) इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

बड़े नक्सलियों की होगी तस्वीर

नए पोस्टर में एक करोड़ का इनामी Naxalites मिसिर बेसरा, एक करोड़ का इनामी आनंद और पति राम मांझी, एक करोड़ का इनामी प्रयाग उर्फ विवेक माझी 15 लाख का इनामी नवीन उर्फ सर्वजीत यादव, 25 लाख का इनामी अजय महतो उर्फ मधुराम, 15 लाख का इनामी अमित मुंडा और 15 लाख का इनामी कृष्णा जैसे नक्सली कमांडरों की तस्वीर होगी।

नक्सल प्रभावित ग्रामीणों क्षेत्रों में भी बांटा जायेगा पोस्टर

झारखंड पुलिस एक करोड़ से 15 लाख तक के इनामी Naxalites की नये सिरे से पोस्टर की तैयारी में जुटी है। वर्षों पुरानी फोटो होने के वजह से वैसे Naxalites की पहचान में समस्या होती थी।

इन पोस्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों व नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाकों में लगाया गया है। पोस्टर में स्थानीय भाषाओं का भी इस्तेमाल किया गया है, ताकि Naxalites से जुड़ी जानकारी के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा सके।

जल्द ही इन पोस्टरों को जारी किया जाएगा। जारी पोस्टर को ग्रामीणों के बीच भी बांटा जाएगा। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाके में (Naxalites Effected Area) पड़ने वाले बाजार हाट और सरकारी कार्यालय के आसपास इन पोस्टरों को लगाया जायेगा।

तस्वीरों में इनामी Naxalites के ऊपर घोषित इनाम का भी जिक्र किया गया है।

TAGGED:
Share This Article