चाईबासा IED विस्फोट में मारी गयी महिला के शव का पुलिस की निगरानी में किया गया पोस्टमार्टम

उक्त कांड में चांदु तामसोय गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: मुफस्सिल अंतर्गत Anjadbeda Forest में IED विसफोट में मारी गयी महिला के शव का सोमवार को पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम (Post Mortem) किया गया।

इस ID विस्फोट में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी ।

चांदु तामसोय गंभीर रूप से जख्मी

मृतिका गुरवारी तामसोय का सोमवार को पोस्टमार्टम सदरअस्पताल (Sadar Hospital) में किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों शनिवार को पत्ता तोड़ने के लिए जंगल गयी थी। पत्ता तोड़ने के दौरान अचानक IED बम विस्फोट हो गया।

जिससे दोनों बम के चपेट में आ गए। बम विस्फोट (Explosion) से गुरवारी की घटना स्थल पर मौत हो गयी।

उक्त कांड में चांदु तामसोय गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Share This Article