प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में 24 शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार

रांची में मुक्ति संस्था के प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में 24 अज्ञात शवों का जुमार नदी तट पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया, अब तक 2153 शवों को दी गई मुक्ति।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जुमार नदी का तट रविवार को एक बार फिर 24 शवों की मुक्ति का साक्षी बना। यहां मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में 24 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया और जुमार नदी के तट पर लेकर आए। यहां प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी।

गौरतलब है कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका,सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल तथा आर के गांधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।