महाकाल नगरी उज्जैन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किया बाबा का अभिषेक…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Draupadi Murmu Reached Ujjain: गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने पहले इंदौर-उज्जैन 6 लेन का भूमि पूजन किया।

फिर सफाई मित्रों का सम्मन किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू महाकाल मंदिर पहुंचीं और बाबा का अभिषेक किया। कहा कि महाकाल नगरी उज्जयिनी में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है।

दिल खोलकर की इंदौर की सराहना

इसके पहले राष्ट्रपति ने कहा कि उज्जैन की इस धरती को मैं नमन करती हूं। यहां की संस्कृति और सभ्यता की परंपरा सदियों से अस्तित्व में बनी हुई है।

आज से लगभग 2600 वर्ष पहले भगवान बुद्ध के समय में उज्जयिनी, अवन्ति (Ujjaini, Avanti) राज्य की राजधानी हुआ करती थी। स्वच्छता को लेकर भी द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार 7वीं बार स्वच्छ शहर बना है, यह गौरव की बात है।

.इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन प्रोजेक्ट की खासियत

इंदौर-उज्जैन 6 लेन प्रोजेक्ट में 3 फ्लायओवर बनेंगे।

इसके अलावा 6 अंडरपास भी बनाए जाएंगे।

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल से उज्जैन के हरिफाटक ब्रिज तक सड़क बनेगी।

ग्रामीणों मार्गों के कनेक्शन के लिए बनेंगे 8 जंक्शन।

46 किमी होगी सिक्सलेन की लंबाई।

Share This Article