राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, विभिन्न दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी और आंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता महोत्सव में शामिल होकर संदेश देंगी

Neeral Prakash
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात और महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वह सोमवार को एम्स राजकोट के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

इसने कहा कि 14 अप्रैल को राष्ट्रपति डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर स्थित लोक भवन में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में शामिल होंगी। उसी दिन, मुर्मू गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति 15 अप्रैल को एम्स नागपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, वह नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में शामिल होंगी।

मुर्मू 16 अप्रैल को वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।