साहिबगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार कैदी गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: 12 नवंबर की सुबह सदर अस्पताल (Sadar Hospital) के कैदी वार्ड से फरार कैदी इमरान खान (Prisoner Imran Khan) को पुलिस ने आज 13 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

SDPO राजेंद्र दूबे ने यह जानकारी दी। कैदी बोरियो थाना कांड में कांड संख्या 277 के तहत POCSO ACT का आरोपी था।

उसे बोरियो थाना पुलिस ने 3 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 5 नवंबर को मंडल कारा से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इमरान साई के बोरियो में छुपे होने की सूचना मिली

12 नवंबर की सुबह 4.30 बजे हाथ में हथकड़ी लगे ही वह फरार हो गया था‌। लेकिन जिवाबाड़ी OP में कांड संख्या 287/22 दर्ज कराकर पुलिस उसकी तलाश शुरू की।

SP अनुरंजन किस्पोट्टा को इमरान साई के बोरियो में छुपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी (Raid) कर कैदी इमरान खान को गिरफ्तार किया।

Share This Article