शिरडी में होगा नानक साईं भक्त सम्मेलन, प्रीतम भाटिया को बनाया गया केंद्रीय उपाध्यक्ष

नानक साईं फाउंडेशन ने युवा पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया। रामनवमी पर 25 मार्च 2026 को शिरडी में साईं भक्त सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कई राज्यों के भक्त जुटेंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nanak Sai devotees’ Conference to be held in Shirdi : साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक और अध्यक्ष युवा पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया को नानक साईं फाउंडेशन (Nanak Sai Foundation) का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.इस बात की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने एक पत्र जारी कर दी है.

श्री बोकारे ने प्रीतम भाटिया के सामाजिक और धार्मिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है.श्री भाटिया को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर साईं मानव सेवा ट्रस्ट,ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन, रंगरेटा महासभा, साईं धाम ट्रस्ट, साईं सेवा ट्रस्ट और विभिन्न संस्थाओं से बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं.

बताते चलें कि प्रीतम सिंह भाटिया पत्रकारों की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही Jharkhand Observer के संपादक भी हैं.

श्री भाटिया ने कहा कि नानक साईं फाउंडेशन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे.उन्होने बताया कि शिरडी में एक भक्त सम्मेलन का आयोजन 25 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर किया जा रहा है जिसमें दिल्ली,महाराष्ट्र और झारखंड से कुछ साईं भक्त जुटने वाले हैं.

उन्होने बताया कि शिरडी में साईं भक्त सम्मेलन की सफलता और प्रचार प्रसार के लिए नानक साईं फाउंडेशन,साईं मानव सेवा ट्रस्ट,साईं सेवा ट्रस्ट और साईं धाम ट्रस्ट जैसी संस्थाओं द्वारा प्रयास किया जा रहा है.

फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्यालय व प्रमुख कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र में गुरू गोविंद सिंह की तपोभूमि हुजूर साहिब नांदेड़ है.इसके अलावा संस्था का कार्यक्षेत्र पंजाब और नयी दिल्ली के बाद अब बिहार व झारखंड भी होने वाला है.

Share This Article