रांची के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, SSP की स्पेशल QRT टीम की बड़ी कार्रवाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Prostitution Racket Busted in Ranchi Hotel: राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के एक होटल में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। Ranchi के होटल सीनेट में की गई छापेमारी के दौरान तीन कथित दलालों और पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई SSP के निर्देश पर स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम (QRT) द्वारा की गई। छापेमारी का नेतृत्व सिटी SP पारस राणा ने किया, जिसमें सिटी DSP समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

गिरफ्तार सभी आरोपियों से Chutia Police Station में पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाना पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है और इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article