HomeUncategorizedपंजाब कांग्रेस के MLA सुखपाल खैरा को पुलिस ने किया अरेस्ट, गरमाई...

पंजाब कांग्रेस के MLA सुखपाल खैरा को पुलिस ने किया अरेस्ट, गरमाई सियासत…

Published on

spot_img

नई दिल्ली : पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार (Sukhpal Khaira Arrested) कर लिया है।

पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जलालाबाद पुलिस (Jalalabad Police) ने गिरफ्तार किया है। सुबह हुई इस कार्रवाई से पंजाब की सियासत गरमा गई है।

विपक्ष ने सरकार पर बदलाखोरी की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस शाम को राज्यपाल से भी मुलाकात करेगी। कांग्रेस इस मामले में खैरा के साथ खड़ी हो गई है।

जलालाबाद पुलिस खैरा को पकड़ने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना NDPS  एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। कांग्रेस विधायक को सुबह सवा 11 बजे जलालाबाद कोर्ट में पेश किया गया।

 पंजाब कांग्रेस के MLA सुखपाल खैरा को पुलिस ने किया अरेस्ट, गरमाई सियासत…-Police arrested Punjab Congress MLA Sukhpal Khaira, heated politics…

जानिए क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पांच मार्च 2015 को जलालाबाद थाना सदर की पुलिस ने आठ व्यक्तियों को हेरोइन और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार व्यक्तियों में कपूरथला के एक आरोपी की बात सुखपाल खैरा (Sukhpal Khaira) से हुई थी। बाद में सुखपाल सिंह खैरा को भी केस में आरोपी बना दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, खैरा ने सुप्रीम कोर्ट से यह केस जीत लिया था, हालांकि इस की पुष्टि नहीं हुई है।

 पंजाब कांग्रेस के MLA सुखपाल खैरा को पुलिस ने किया अरेस्ट, गरमाई सियासत…-Police arrested Punjab Congress MLA Sukhpal Khaira, heated politics…

जानकारी के मुताबिक जब जलालाबाद पुलिस खैरा के चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची तो खैरा ने एतराज किया। उनका कहना था कि वह पहले उन्हें अरेस्ट वारंट (Arrest Warrant) दिखाएं उसके बाद ही उसे गिरफ्तार कर सकते हैं। इस बात पर पुलिस और खैरा के बीच बहसबाजी भी हुई।

इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद खैरा ने कहा कि यह सारी कार्रवाई बदलाखोरी (Revenge) की है। वह किसी भी कीमत पर इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...