HomeUncategorizedअल्लू अर्जुन के फैन्स का इंतज़ार हुआ खत्म!, पुष्पा 2 रिलीज डेट...

अल्लू अर्जुन के फैन्स का इंतज़ार हुआ खत्म!, पुष्पा 2 रिलीज डेट आ गई सामने

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pushpa 2 Release Date Announced: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ज़्यादातर मूवी पर्दे पर आते ही धमाल मचा देती है। लेकिन अल्लू अर्जुन की साल 2021 में आई पुष्पा फिल्म ने लोगों का दिल ही जीत लिया।

साथ ही इसने Box office में भी टावर तोड़ कमाई की थी। लोगों को मुंह पर पुष्पा फिल्म के Dialogues थे।

काफी लंबे समय से अल्लू अर्जुन के तमाम फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। अब अल्लू अर्जुन ने खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है।

अल्लू अर्जुन के फैन्स का इंतज़ार हुआ खत्म!, पुष्पा 2 रिलीज डेट आ गई सामने-The wait for Allu Arjun's fans is over! Pushpa 2 release date is out!

कब आएगी पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) की Release date Announced कर दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनकी ये फिल्म कब आएगी।

बता दें, पुष्पा 2, 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। यानी अल्लू अर्जुन एक बार फिर से पुष्पा बनकर पर्दे पर छाएंगे।

अल्लू अर्जुन के फैन्स का इंतज़ार हुआ खत्म!, पुष्पा 2 रिलीज डेट आ गई सामने-The wait for Allu Arjun's fans is over! Pushpa 2 release date is out!

शेयर किया पोस्टर

रिलीज डेट अनाउंस करने के साथ-साथ अल्लू अर्जुन ने एक नया पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। सिर्फ उनका हाथ नजर आ रहा है।

पोस्टर पर बड़ा सा लिखा है, ’15 अगस्त 2024।’ बता दें, पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं।

फिल्म में फहाद फासिल भी थे, जिन्होंने आईपीएस भंवर सिंह शेखावत (IPS Bhanwar Singh Shekhawat) का रोल प्ले किया था। सामंथा रुथ प्रभु भी फिल्म का हिस्सा थीं। वो एक गाने में नजर आई थीं।

अल्लू अर्जुन के फैन्स का इंतज़ार हुआ खत्म!, पुष्पा 2 रिलीज डेट आ गई सामने-The wait for Allu Arjun's fans is over! Pushpa 2 release date is out!

पुष्पा 2 के लिए एक्साइटेड हैं फैंस

कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का एक Announcement Video  भी सामने आया था, जिसे देख फैंस काफी उत्सुक हो गए थे।

वहीं अब रिलीज डेट बताकर अल्लू अर्जुन ने फैंस (Allu Arjun fans) की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। फैंस पुष्पा 2 के लिए Excited हो गए हैं। बता दें, पुष्पा 1 ने अपनी कमाई से हर किसी को हैरान करके रख दिया था। फिल्म ने 365 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...